आईबीबीएफ सीनियर नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल मैच 6 मार्च को मध्यमग्राम के नजरूल सेंटेनरी हॉल में आयोजित किया गया।
संतू चटर्जी (कोलकाता):-पश्चिम बंगाल बॉडीबिल्डिंग और फिजिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट बाबुन बनर्जी की देखरेख में और बॉडीबिल्डिंग कोच संगलाप नाहर द्वारा आयोजित इस चयन मैच में बंगाल के विभिन्न हिस्सों से 70 से 80 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में, निर्णायकों द्वारा 12 पुरुष और 1 महिला प्रतियोगियों का चयन किया गया और वे बंगाल की ओर से इंदौर में आयोजित होने वाले आईबीबीएफ सीनियर नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। बाबुन बनर्जी के अलावा, मंत्री रथीन घोष, मध्यमग्राम नगरपालिका के पौर प्रधान निमाई घोष, उप पौर प्रधान प्रकाश राहा, ज्योतिषी शंख चटर्जी और अन्य आज प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment